रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धरणीधर सरोवर पर होगी लठामार होली

इगलास| बेसवां स्थित ऋषि विश्वामित्र की तपोभूमितीर्थधामधरणीधर सरोवर पर फाग महोत्सव लठामार होली का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बृजभाषी समाज न्यास द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। जिसमें होली गायन, लड्डू होली, लठामार होली, राधा कृष्ण नृत्य, महारास, गुलाल होली का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जनपद के कई जनप्रतिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी हरीश कटारा, डा. रामकुमार सिंह व प्रदीप दिवाकर ने देते हुए लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!