रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रण में कूद पड़ी महाकाली…

इगलास। नगर के गौंड़ा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव के सातवें दिन सुबह पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। महिला मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें मैया के भवन में लोटो लोटो डोले लांगुरिया आदि भजनों पर भक्त जमकर झूमे।

सांय के समय मंदिर रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी से रंगा हुआ नजर आया। आचार्य मयंक उपाध्याय द्वारा पथवारी मैया की मूरत में मां काली के स्वरूप को दर्शाया। श्रद्धालुओं ने काली के स्वरूप में मैया के दर्शन कर मनौतियां मांगी। पथवारी मैया वैभव लक्ष्मी मैया का भव्य फूल बंगला सजाया गया। आरती में भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद लांगुराओं के साथ मां काली स्वरूप में मंदिर पर पधारी।

मां काली के स्वरूप व लांगुराओं ने तलवार बाजी से जमकर करतब दिखाए। रण में कूद पड़ी महाकाली, कालों की काल महाकाली आदि भजनों पर भक्त भी मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुमित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मंदिर पर 501 दीपकों के साथ भव्य आरती होगी। मैया को छप्पन भोग लगाए जाएंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!