उत्कृष्टा के लिए मंगलायतन विश्वविद्यालय को मिला सम्मान
इगलास। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलायतन विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मान प्रदान किया। मंविवि को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने मंच पर पहुंचकर सम्मान ग्रहण किया। सम्मान मिलने से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया था। विश्वविद्यालय को सम्मान मिलने पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। यह सम्मान हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। हम भविष्य में भी शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने हेतु संकल्पित हैं।