रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जयंत से मुलाकात कर संगठन और किसानों के मुद्दों पर चर्चा

इगलास। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जिला पंचायत सदस्य अमित ठेनुआ ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास कार्यों और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य कुलदीप चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विपुल चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, देवेंद्र सिंह, अतुल चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अमित ने बताया कि भेंट के दौरान पार्टी संगठन को सशक्त करने और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!