चौदहवें वर्ष में भी शत प्रतिशत रहा राधा इंटरनेशनल का परिणाम
सीबीएसई बोर्ड की 10वी व 12वी की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हुआ।
इगलास। राधा इंटरनेशनल एकेडमी (रीया) ने अपने चौदहवें वर्ष में शत प्रतिशत परिणाम के साथ ही कई कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं,जो किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।सभी छात्र बहुत खुश थे एवं उन्होंने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की,जिन्होंने उन्हें पूरे सत्र में निर्देशित किया।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में प्रतीक कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं गुनगुन और दिव्यांक ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे l निशा भारद्वाज ने 86 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया l करीब 15 % छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, करीब 40% छात्रों ने 75 से अधिक, 55% छात्रों ने 70 से अधिक और किसी भी छात्र के किसी भी विषय में कोई कंपार्टमेंट नहीं आई है।
कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में साइंस का शत प्रतिशत परिणाम रहा जिसमें पलक पचहरा 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं जतिन ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे l साइना ने 87.2 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया l करीब 50 % छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया।
आर्ट्स का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा जिसमे गुंजन ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अभय चौधरी ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। करीब 50 % छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया।
कॉमर्स में अभय शर्मा ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, निहारिका ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। करीब 40 % छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया।
रीया के निर्देशक दीपक मुकुटमणि ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, कि ट्यूशन रहित शिक्षा जोकि कोचिंगों के दौर में असंभव सी लगती हैं वहाँ रीया के बच्चों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम हैं कि आज रिया ने कुछ ही वर्षों में जिले में अपना मुख्य स्थान बना लिया हैं, एक ओर जहाँ सीबीएसई की परीक्षाओं में स्कूल के बच्चें अपना परचम लहरा रहे है, वहीं आई.आई.टी, नीट, एनडीए, कीलेट जैसी परीक्षाओं में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं। मुझे सत्र 2024 -25 के लिए उत्कृष्ट बोर्ड परिणाम के बारे में साझा करने पर गर्व और प्रसन्नता हो रही है, रीया की टीम, छात्रों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत ने इसे संभव बनाया। यह हमारे छात्रों को नए, कठिन शैक्षणिक मानकों को बढ़ाने के लिए सभी को साथ लेकर काम करेगा। घर पर अपने बच्चे को प्रोत्साहित करने और उसका समर्थन करने से, सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी एक टीम के रूप में एक साथ काम करें। मैं सभी अभिभावकों व शिक्षको को साधुवाद देता हूँ जिनके विश्वास व परिश्रम से यह संभव हो पाया है। मैं सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ, इसके साथ ही उन्होंने 11वीं के छात्रों के प्रवेश के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की। जिन बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये है, उनकी कक्षा 11 की 50 % स्कूल की फीस उनका ट्रस्ट भरेगा। ये परिणाम स्कूल की संस्थापक स्व नीता शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है।
सचिव पवन इन्द्रमणि ने कहा, सभी छात्रों और उनके अभिभावकों, प्रधानाचार्या, शिक्षकों को बधाई देता हूँ, मुझे यकीन है कि जिस मेहनत और लगन से उन्होंने ये परीक्षा परिणाम प्राप्त किया हैं, वह इसी प्रकार आगे भी मेहनत कर के सभी का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा सफलता एक शब्द है जो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन यह कड़ी मेहनत की आवश्यकता को प्राप्त करने के लिए कम है,हर कोई जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है,लेकिन उनके बीच बहुत कुछ लोगों को सही दिशा में काम करने के लिए और सफलता पाने के लिए अगर हम मजबूत इच्छा शक्ति,विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करें तो कुछ भी असंभव नहीं है।
प्रधानाचार्या निशी शर्मा ने कहा लागतर चौदहवें वर्ष में यह सब हासिल करना छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के अथक प्रयास और अभिभावकों के साथ के कारण संभव हो पाया हैं, मैं सभी छात्रों को बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि आप सभी देश के आदर्श नागरिक बनेंगे, उन्होंने कहा की उन्हें पूर्ण विश्वास हैं कि सीबीएसई ही नहीं अपितु प्रवेश परीक्षाओं में भी रीया के छात्र अपने जिले का ही नहीं पुरे प्रदेश का नाम देश और विदेशों में ऊँचा करेंगे।
डीन शुभम गोधर ने छात्रों व उनके परिवारों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि शिक्षकों व स्कूल से जुड़े सभी लोगों की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। छात्रों के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को अपने बच्चों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय के सभी शिक्षको ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शुभकामनाओं सहित उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।