रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण

इगलास। कस्बा में सड़कों पर फैले अतिक्रमण और यातायात समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अवैध अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए।

एसडीएम संजय मिश्रा, सीओ महेश कुमार, इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने मुख्य सड़क पर लगे ठेले, फड़, अवैध टीन शेड, होर्डिंग और बोर्ड हटवाए। नगर पंचायत टीम ने बोर्ड व टिन शेड को जब्त कर लिया। सख्ती को देखते हुए अधिकांश लोग स्वयं स्थान खाली करने में जुट गए तो वहीं ढकेल वाले भागते नजर आए। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह अभियान एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!