रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डा. दीपमाला को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र के लिए सम्मान

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय की पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. दीपमाला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें एमआरआईआईआरएस, फरीदाबाद द्वारा 27-28 मई 2025 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन “अकादमिक पुस्तकालयों में नवाचार और डिजिटल परिवर्तन” विषय पर केंद्रित था। जिसमें देश-विदेश के विद्वानों, पुस्तकालय विशेषज्ञों के साथ शोधार्थियों ने भाग लिया। डा. दीपमाला ने अपने शोध पत्र “नेक्स्ट-जनरल लाइब्रेरी एक्सपीरियंस : पायनियरिंग मोबाइल टेक्नोलॉजी फॉर मॉडर्न एक्सेस” के माध्यम से यह प्रदर्शित किया कि कैसे मोबाइल तकनीक के माध्यम से आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है। इस सम्मेलन का आयोजन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी (एनडीएलआई), हरियाणा लाइब्रेरी एसोसिएशन और दिल्ली लाइब्रेरी एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था। डा. दीपमाला की इस उपलब्धि पर मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन अकादमिक प्रो. राजीव शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत और पुस्तकालय विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

error: Content is protected !!