रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मनाई जयंती

इगलास। नगर पंचायत कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा व मुख्थ अतिथि भाजपा नेता अरुण फौजी, समाज सेवी हरीश कुमार शर्मा व सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ रानी अहिल्याबाई को पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। ईओ बृजेंद्र सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत निकाय के वार्डों में स्वच्छता में सहयोग करने वाली महिलाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात चौधरी, शालिनी बघेल आदि थे। बेसवां में जयंती पर अरुण फौजी, कल्पना शर्मा, विष्णु गोयल, सुरेश चंद्र शर्मा, पूनम वर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, सपन सिंह, निर्मल सोनी, इकराम खान, दिव्या देवी, सत्तो देवी, इमामुद्दीन आदि थे। गांव तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक संस्था द्वारा जतन चौधरी के नेतृत्व में जयंती मनाई। इस अवसर पर महेंद्र सिंह बघेल, गोपाल बघेल, पप्पू बघेल, सौनू बघेल, निशार, कुन्ना, नोसल्ली, अरविंद सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, सूरज, साधना आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!