रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में भारतीय सेना के गौरव व सम्मान में मातृशक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा

गभाना। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में रविवार को मातृशक्ति व स्वंयसेवकों ने शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता के जयकारों से समूचा नगर गूंज उठा।

नगर के कामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा का रानी गभाना अंबिकाराज सिंह व चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने शुभारंभ किया। यात्रा में महिलाएं व युवतियां हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे ओत-प्रोत नारे लगाते हुए चल रही थी। जबकी डीजे पर देश भक्ति से ओत-प्रोत गानों से पूरे नगर का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शारदा मैरिज होम पर पहुंचकर विश्राम लिया। भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत भी किया।

इस मौके पर रानी अंबिकाराज सिंह ने कहा कि जब- जब दुश्मन देश ने भारत को ललकारने का प्रयास किया, तब-तब हमारी सेना ने जान की परवाह किए बिना देश के स्वाभिमान को बचाया। उन्होंने मौजूदा महिलाओं से भारत विरोधी ताकतों का डटकर मुकबाला करने व संस्कारों की रक्षा कर देश में व्याप्त बुराईयों को मिटाने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह दिखा दिया कि भारत की सेना न केवल अपने नागरिकों की रक्षा करने में सक्षम है, बल्कि आतंक के अड्डो को नेस्तनाबूद करने भी पूरी तरह से सक्षम है। पहलगाम में हमारी बहनों पर हुए हमले का जिस तरह से जबाब हमारे देश की सेना ने दिया, वह गर्व की बात है।

इस मौके पर अनिल सारस्वत, रवि सारस्वत, श्यामबाबू शर्मा, देवकीनंदन पांडे, देवेंद्र शर्मा, राजकुमार डिश, अनिल प्रधान, प्रेमपाल सिंह, राकेश सिंह, सेवानिवृत कैप्टन चमन कुमार भारद्वाज, भागेंद्र सिंह, यश सारस्वत, योगेश मित्तल, दिशांत सारस्वत, तरुण माहौर, दक्ष,   सुमन सारस्वत, सीमा सिंह, प्रीति सिंह, लता शर्मा, मधु सिंह, सुधा अग्रवाल, रूची सिंह, विनीता सारस्वत, कनक शर्मा, ज्योति शर्मा, साक्षी सारस्वत, हेमलता शर्मा, प्रिया शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!