रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में हाईवे पर कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो लोगों की मौत

गभाना। नेशनल हाईवे (NH-34) पर गांव भुकरावली के पास कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में अपने बीमार ससुर को देखने के लिए आ रहे थे। तभी सोमवार देर रात में हादसे में दोनों की जान चली गई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया हैं।

                                                     मृतक जयपाल 

बीमार ससुर को देखने आ रहे थे मेडिकल कॉलेज 

जनपद कासगंज के थाना सोरों के गांव रायपुर पटना निवासी जयपाल पुत्र पप्पू सोमवार की देर रात में अपने परिवार के ही भाई जुगेंद्र सिंह के साथ बाइक से अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) में भर्ती अपने ससुर को देखने के लिए आ रहे थे। दोनों रास्ता भटक गए और बौनेर तिराहा से शहर में जाने की जगह सीधे बाईपास के लिए निकल आए। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर गांव भुकरावली के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कंटनेर ने उनकी बाइक को रौंद डाला।हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक सवार 28 वर्षीय जयपाल व 47 वर्षीय जुगेंद्र सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। वहीं कंटेनर को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

मौके पर पहुंचे परिजन, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

हादसे की खबर पाकर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार जयप्रकाश दो भाईयों में छोटे थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी व दो माह के बेटा को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है। जबकि जुगेंद्र पांच भाईयों में दूसरे नंबर के थे तथा अविवाहित थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया।

error: Content is protected !!