रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास से अमरनाथ में भंडारे के लिए भेजी खाद्य सामग्री

इगलास। अमरनाथ यात्रा सनातन धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है। जिसमें लाखों श्रद्धालु हर साल भगवान शिव के दर्शन के लिए पवित्र गुफा में जाते हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद बनाने के लिए अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंडल के स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा भक्तों से भंडारे के लिए खाद्य सामग्री एकत्रित की। सामग्री को दो वाहनों में लादकर रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा व समाज सेवी हरीश शर्मा द्वारा रवाना किया गया। कस्बे में बैंड बाजों के साथ पदयात्रा निकाली गई।

निरंजन लाल अग्रवाल व रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि भंडारे के लिए दो लाख 50 हजार रुपये और 40 कुंतल आटा, दाल, चावल, चीनी, घी, आलू आदि खाद्य सामग्री भेजी गई है। यह खाद्य सामग्री अलीगढ़ से ट्रक के माध्यम से जम्मू कश्मीर के बालटाल स्थित भंडारा स्थल पहुंचेगी। इस दौरान स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर अनुपम भारद्वाज, राजीव कुमार, राजकुमार सारस्वत, अभिनाश शर्मा, हृदेश शर्मा, अजय जलेसरिया, राजीव वाष्र्णेय, किशोर कुमार, सुनील जोगी, अनिल सारस्वत, कृष्णकांत, छोटेलाल, सुशील शर्मा, रामबाबू आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!