रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ब्राह्मण महासभा ने विमान हादसे पर किया शोक प्रकट

इगलास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा गुजरात में हुए विमान हादसे पर शोक प्रकट किया गया। इस हृदय-विदारक क्षण में उन सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अकस्मात् लोकांतरित आत्माओं को शाश्वत शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मृतकों के स्वजन को असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति देने की भी कामना की। घायल हुए सभी छात्रों व लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण कौशिक, डा. नरपतिदेव भारद्वाज, अमित कटारा, महावीर सिंह टीटी, वीरपाल सिंह, दीवान सिंह, विजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, महेश शर्मा, अजय कुमार आदि थे। अध्यक्षता फूलचंद तिवारी व संचालन गोकुल चंद कटारा ने किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!