रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

इगलास। भाजपा हस्तपुर मंडल की बैठक का आयोजन गांव भौंरा गौरवा में किया गया। बैठक का उद्देश्य सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करना था। बैठक में मुख्य अतिथि कमल सिंह, मंडल प्रभारी कुमरपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष उपमा सिंह, उपाध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व जिलामंत्री डा. योगेंद्र आर्य ने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने देश के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही लक्ष्य है। बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, शौचालय निर्माण योजना और जनधन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाएं और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी लाभ सुनिश्चित कराएं। अध्यक्षता वेदप्रकाश गौतम व संचालन संजय चौधरी ने किया। इस अवसर पर महावीर सिंह, यश शर्मा, रुपेश ठकुरेला, गजेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, आजाद सिंह, राजजीत सिंह, कुलदीप कुमार, अनिरुद्धपाल, मुनीलाल सिंह, उमेश कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!