रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

15 जुलाई से होगा भागवत कथा एवं नित्य रुद्राभिषेक

इगलास। श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम 15 से 21 जुलाई तक देखने को मिलेगा। भगवती आश्रय सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा एवं नित्य रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रावण मास के पावन अवसर पर जनकल्याण हेतु आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम ओम गेस्ट हाउस में होगा। कथा व्यास के रूप में आचार्य काष्र्णी मयंक उपाध्याय प्रवचन करेंगे। जो भागवत कथा के माध्यम से जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करेंगे। प्रतिदिन भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक भी होगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!