इंडोर गेम कक्ष का हुआ शुभारंभ
अलीगढ़। इगलास कस्बा के एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास हेतु इंडोर गेम कक्ष का उद्घाटन किया गया। जिसमें शतरंज, लूडो, योगा, कैरम आदि खेल शांत वातावरण में खेले गए। उद्घाटन प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल व प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने फीता काटकर किया। प्रबंधक ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है जिससे विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आकलन किया जा सकता है, मन स्वस्थ एवं तरोताजा रहता है। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने बच्चों को इंडोर खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में इतने ही उपयोगी हैं जैसे पाठ्यक्रम में पुस्तकों के पाठ। खेलों को खेल की भावना से खेलने से हमारे अंदर हीन भावना का संचार ना हो बल्कि विनम्रता का संचार होना चाहिए। इस अवसर पर वर्षा जादौन, बोबी कुमार, पूनम राघव, मनीष शर्मा, सीमा खुराना, राजेश उपाध्याय, सीपी सिंह, शुभम शर्मा आदि थे।