रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धरना देने के आह्वान पर सचिन शर्मा को किया नजर बंद

इगलास के गांव चंदफरी निवासी ज्योति तोमर के नाबालिग पुत्र को उसके पति द्वारा जबरन स्कूल वैन से ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर विवाद गहरा गया है। घटना को हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बालक को अब तक मां के सुपुर्द नहीं किया गया है। प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिलाध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने 18 जुलाई से सीओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की थी। इसकी सूचना मिलते ही गुरुवार को हस्तपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ उनके गांव चदंफरी स्थित निवास पहुंच गए। उन्हें नजरबंद कर धरना न देने के लिए कहा गया। सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो से तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!