खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास होता है
अलीगढ़। खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास होता है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में अपना भविष्य संवार सकते हैं। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। यह बातें जिला पंचायत सदस्य जोगेश कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने इगलास क्षेत्र के गांव नौगवां के श्री राम इंटर कालेज के मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहीं। सभासद प्रभात चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए। विद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ में पारुल, प्रभात, विशाल, मुस्कान, समीक्षा, मोहित, कबीर, सुनील, नवीन, यतेंद्र विजेता रहे। रस्सा खींच में जसन, पारस, आरुषी, नीशू ने बाजी मारी, खो-खो में बेजा, अंजली, प्रवेश, कबड्डी में सचिन, दयाराम, पंकज व रवि की टीम प्रथम रही। अध्यक्षता प्रबंधक सुमन शर्मा व संचालन प्रधानाचार्य विकास शर्मा ने किया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, गोपाल प्रधान, ज्ञानू शर्मा, शिवकुमार, दिनेश, शेषवीर, भूपेंद्र, सज्जन सिंह, सत्यवीर, आशा, अनीता, डबलेश, राजकुमार, विपिन, देवराज, जुगेंद्रपाल आदि थे।
