गभाना थाना पर हुआ समाधान दिवस दिवस आयोजित, एसडीएम व सीओ ने सुनी समस्याएं
गभाना। थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। इस दौरान उनके समक्ष जमीनी विवाद से जुड़े महज दो ही शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर एक फरियादी को राहत प्रदान कर दी गई। शेष बचे प्रार्थना पत्र को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरूप आने वाली जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय के अंदर गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराएं। इस मौके पर इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार, एसएसआई केपी सिंह, अमित कुमार, हरेंद्र मलिक, हरेंद्र तौमर, कानूनगो शशि पांडे, लेखपाल रेशमपाल सिंह, गोपी पांडेय, राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह,ओमेंद्र सिंह, कपिल देव, सचिन गोयल आदि मौजूद रहे।