भाकियू चौधरी चरण सिंह ने निकाली किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
इगलास। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) संगठन की ओर से गोंडा कस्बे में भव्य किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने हरी झंडी दिखाकर किया।
तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टर, बाइक और कारों का काफिला शामिल रहा। किसानों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, किसान यूनियन जिंदाबाद, चौधरी चरण सिंह अमर रहें, किसान एकता जिंदाबाद और जय जवान जय किसान के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा गोंडा से होते हुए मानगढ़ी, कोढा, पींजरी, नागरी, नगला मौनी, मंडला, बड़ागांव, डिगसी, अलीगढ़-गोंडा रोड होते हुए वापस गोंडा पहुंची, जहां श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इसका समापन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव चौधरी जितेंद्र सिंह जीता जाट, सुखपाल सिंह प्रधान, डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, अर्जुन सिंह फौजी, बृजेश चौधरी, अनिल चौधरी गोंडा, हिमांशु, प्रियांशु, पुष्पेंद्र, हर्ष जाट, गगन जाट, रवि चौधरी, सुबोध, जतन, कौशल चौधरी, अरुण चौधरी, सचिन, प्रशांत, गब्बर, कीर्तू, भूरा बाबा, यश ठेनुआ, अमित, अंशु, अजय शर्मा, फरमान खान, बारिश खान सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान और युवा शामिल हुए।