रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मत्स्य विभाग की योजनाओं में 31 अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

अलीगढ़| सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना एवं अन्तर्राज्यीय भ्रमणदक्षता विकासप्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों व मछुआरों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाते हुए विभागीय पोर्टल 31 अगस्त तक पुनः खोला गया है।  

उन्होंने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत परियोजना का विवरणइकाई लागतआवेदन करने की प्रक्रियाआवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य 4/9 जॉनसन कम्पाउंड जेल रोड स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

—————————–

वृहद रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय राजकीय आईटीआई परिसर में 27 अगस्त को

अलीगढ़ 22 अगस्त 2025 (सू0वि0): क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय राजकीय आईटीआई परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालयमॉडल कैरियर सेन्टर एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में 10 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों चयन किया जायेगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन डा0 पीपीसी शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में विजन इण्डिया सर्विस नोयडाटाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़पेटीम नोयडाईएफएस प्रा०लि० सुडियाल अलीगढएसआइएस सिक्योरिटी सर्विस देहरादून एवं अन्य के द्वारा सिक्योरिटी सर्विसमार्केटिंगअकाउण्टेन्टप्रोडक्शन एसोसिएटकम्प्यूटर आपरेटरसेल्सवेलनेस एडवाईजरसुपरवाईजरस्टोर इंचार्जपैकिंग इन्चार्जटेलीकालर के पदों पर हाईस्कूलइण्टरमीडिएटस्नातकपरास्नातक,  आईटीआईडिप्लोमाबीटैकबीबीएएमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in एवं www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। पोर्टल पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पायेंगे। सभी आवेदित अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रतिफोटो आईडी, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर अवश्य आयें। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर देखें किसी भी असुविधा के लिये सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क करें।

26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में रोजगार महाकुभ का आयोजन:

सहायक निदेशक सेवायोजन डा0 पीपीसी शर्मा ने बताया है कि सेवायोजन विभागउत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान परिसर में रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार महाकुभ में विभिन्न क्षेत्र की 100 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग कर 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का योग्यता के अनुरूप चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रोजगार महाकुभ में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के नवविकसित रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर जॉबसीकर श्रेणी में अपना पजीकरण करा लें तदोपरान्त उक्त पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात रोजगार महाकुम्भ में प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय के कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

—————————-

रिमोट सेंसिंग कार्यशाला 23 को कलैक्ट्रेट में

अलीगढ़। जिला अर्थ संख्या अधिकारी ए0के0 दीक्षित ने बताया है कि शनिवार 23 अगस्त को 12.30 बजे जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा जीआईएस तकनीक का उपयोग करके जिले में तैयार किये गये डिजिटल डेटाबेस का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। उन्होंने सभी सबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि वर्कशॉप में प्रतिभाग कर तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करें।

———

आशा सम्मेलन कृष्णांजलि में 23 अगस्त को 10 बजे से

अलीगढ़। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा 23 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कृष्णांजलि नाट्यशाला में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नीरज त्यागी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि आशा सम्मेलन में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह मुख्य अतिथि एवं मा0 शहर विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!