रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सांसद ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

अलीगढ| हॉकी के जादूगर पद्म विभूषण मेजर ध्यानचंद की 120 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि वितरित कर सम्मानित किया।इस अवसर का सजीव प्रसारण महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जहाँ खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सांसद ने किया खेलों का शुभारंभ

सांसद सतीश कुमार गौतम ने हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाना खिलाड़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्टेडियम का संचालन नियमों के अनुरूप और सुचारु ढंग से किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्रीय गौरव का आधार हैं। मेजर ध्यानचंद ने विश्व स्तर पर भारत और हॉकी को नई पहचान दी।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मेजर ध्यानचंद को किया नमन 

सांसद सतीश कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, एडी सूचना संदीप कुमार सहित शौकत अली, संगीता सिंह, मीनाक्षी रानी गौड़, मुकेश सिंह और लवली चौधरी ने मार्ल्यापण कर मेजर ध्यानचंद को नमन किया। ओलंपिक संघ की ओर से भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी उपस्थितों ने फिट इंडिया शपथ ली।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!