रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करंट की चपेट में आकर किसान की दो दुधारू भैंसों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गभाना। क्षेत्र के गांव टमकौली में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अचानक बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर किसान की दो दुधारू भैंसों की मौत हो गई। इस घटना से किसान का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि परिवार का भरण-पोषण पूरी तरह इन्हीं भैंसों पर निर्भर था।

टमकौली निवासी हेमपाल सुबह करीब सात बजे अपनी दोनों भैंसों को घर से घेर पर बांधने के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में खड़े बिजली पोल में अचानक करंट दौड़ गया और दोनों भैंस उसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते वे तड़पकर जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से किसान हेमपाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका कहना है कि दोनों भैंसें दुधारू थीं और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थीं। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!