रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जर्जर बिजली के तार बने किसानों की आफत, चार बीघा फसल जलकर हुई राख

चंडौस। क्षेत्र में इन दिनों बिजली के जजर्र व झूलते हुए तार किसानों के लिए आफत बने हुए हैं। बिजली के तारों से उठी चिंगारियों से आए दिन किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो रही है। कई बार किसानों की लिखित व मौखिक शिकायतों के बाद भी संबंधित विभाग ने जर्जर व झूलते बिजली के तारों को ठीक नहीं कराया है, जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।

रविवार को क्षेत्र के गांव बहारपुर में किसान महेश शर्मा के खेतों के ऊपर से बिजली के तारों से उठी चिंगारी से खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने लगे। जब तक इलाका पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया, लेकिन तब तक किसान महेश शर्मा की करीब चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। बिजली के तारों से क्षेत्र में लगातार हो रही आग की घटना को लेकर किसानों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!