गभाना पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
गभाना । थाना पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव महरावल निवासी मोहल लाल कोर्ट में चल रहे दहेज एक्ट के मामले में तथा गांव कटरा निवासी एक मामले में साक्षी था। जो पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। रविवार को कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।