नगला पदम में अज्ञात कारणों से लगी आग, करीब 15 बीघा फसल जलकर हुई राख
चंडौस। क्षेत्र के गांव नगला पदम में रविवार दोपहर में अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आम में किसान की करीब 15 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नगला पदम निवासी किसान संदीप चौहान के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप ले लिया। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना गभाना फायर स्टेशन व इलाका पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक किसान की करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।