रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हरदुआगंज पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद

अलीगढ़। जलाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार रात्रि में हुई चोरी का हरदुआगंज पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। चोरों के कब्जे से अस्पताल से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी हरदुआगंज बृजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में चोर जलाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरे के दरवाजे का शीशा तोड़कर वहां से कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट प्रवीन कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अस्पाताल के आस-पास स्थानों पर लगे सीसीटीबी कैमरों को खंगाला। सीसीटीबी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। जिस पर पुलिस ने जलाली से औसाफ अली के रास्ते से दो चोरों को पकड़ लिया। पुलिस पुछताछ में दोनों ने अपने नाम अरविंद्र पुत्र चरन सिंह व रवि पुत्र शंकरलाल निवासीगण जलाली बताया। उन्होंने बताया कि चोरों के कब्जे से अस्पताल से चोरी किए गए इनवर्टर, दो बैटरी, दो पंखे समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!