रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

यूआईआईसी द्वारा प्रिंटिंग व स्टेशनरी व्यवसाय पर वेबिनार आयोजित

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) द्वारा “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी बिजनेस कैसे शुरू करें” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों व युवा उद्यमियों को प्रिंटिंग और स्टेशनरी से जुड़े लघु उद्योग स्थापित करने के लिए व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

वेबिनार में टेक्सटाइल प्रिंटिंग, साइन बोर्ड एवं लोगो मैन्युफैक्चरिंग, बीओपीपी पैकिंग टेप निर्माण के व्यवसाय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त, कच्चे माल के चयन, लागत अनुमान, मशीनरी की आवश्यकताओं तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत उपलब्ध सरकारी सहायता, जिसमें सब्सिडी और लोन सुविधाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। यूआईआईसी मैनेजर डा. विपिन कुमार ने कहा यह वेबिनार हमारे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिसके माध्यम से हम छात्रों को कम लागत वाले, व्यावहारिक व्यावसायिक अवसरों से अवगत कराकर जॉब क्रिएटर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्रों और युवा उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समन्वयन डा. मो. ओसामा एजाज रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!