रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मंगलायतन विश्वविद्यालय में नए अकादमिक ब्लॉक का शिलान्यास

-26.60 करोड़ की लागत से बनेगा ब्लाक का यह सात मंजिला भवन

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विधि-विधान के साथ नए अकादमिक ब्लॉक की राइट विंग का शिलान्यास किया गया। यह भवन नर्सिंग, फार्मेसी और पैरामेडिकल कार्यक्रमों के विस्तार की प्रमुख परियोजना का हिस्सा है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, इंजीनियर प्रो. महेश कुमार, वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता और प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत ने भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य ने कलश स्थापना कराई।

कुलपति प्रो. दशोरा ने कहा कि नया भवन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और स्वास्थ्य शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करेगा। संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि यह निर्माण विश्वविद्यालय के दीर्घकालिक विकास एवं अधोसंरचना विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यूनिवर्सिटी इंजीनियर प्रो. महेश कुमार ने जानकारी दी कि यह ब्लॉक पूरी तरह भूकंप-रोधी होगा। 5.17 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनने वाले इस विशाल भवन पर लगभग 82.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहले चरण में राइट विंग का निर्माण होगा जिसकी लागत करीब 26.60 करोड़ है। इसमें कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, व्याख्यान कक्ष, सेमिनार कक्ष, संकाय कक्ष, बहुउद्देशीय कक्ष और म्यूजियम शामिल होगा। ऊपरी मंजिलों के लिए लिफ्ट भी स्थापित की जाएंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, प्रो. सिद्धार्थ जैन, प्रोजेक्ट इंजीनियर मनु सोनिक, साइट इंजीनियर बृजलाल शर्मा और साइट सुपरवाइजर धीरेंद्र कुमार, सोमिल सक्सेना, शिशुपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!