रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अलीगढ़ की समीक्षा बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है। संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए भविष्य में एसोसिएशन की एक पत्रिका प्रकाशित करने पर विचार-विमर्श किया गया। यह पत्रिका पत्रकारिता जगत की गतिविधियों, संगठन की उपलब्धियों और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का माध्यम बनेगी। इसके अलावा जनपद की सभी तहसीलों में क्रमवार बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संवाद स्थापित करने तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए सुझाव लेने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा पत्रकार हित सर्वोपरि रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन योगेश कौशिक ने किया। इगलास तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में कुलदीप शर्मा, संजय भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, राहुल तिवारी, चेतन वार्ष्णेय, संजय खान सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!