रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस पुलिस ने दबिश देकर दबोचे तीन वारंटी, कोर्ट में किया पेश

चंडौस। अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बुधवार को अलग-अलग गांवों में दबिश देकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। ये आरोपी लंबे समय से कोर्ट की तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे।

लंबे समय से चल रहे थे फरार

इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी राहुल, नगला पदम निवासी मुकेश उर्फ पप्पन और दौरऊ निवासी राजकुमार के विरुद्ध न्यायालय में विभिन्न मामले विचाराधीन हैं। पिछली कई तारीखों पर कोर्ट में उपस्थित न होने के कारण न्यायालय ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। बुधवार को पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट के आदेशानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!