रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनेगी स्व. बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि

- जिले की सभी तहसीलों में होंगे आयोजन, इगलास के प्रकाश कॉन्वेंट स्कूल में जुटेगा पत्रकारों का महाकुंभ

अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान और ताकत देने वाले ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि आगामी 27 मई 2026 को जनपद अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। संगठन ने इस गौरवमयी दिन को ‘ग्रामीण पत्रकारिता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला नेतृत्व ने कमर कस ली है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने जनपद की समस्त तहसील इकाइयों के अध्यक्षों और महामंत्रियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्थापक जी की पुण्यतिथि केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण पत्रकारों की एकता और उनके संकल्प को दोहराने का पवित्र पर्व है। उन्होंने सभी इकाइयों को पूरी निष्ठा के साथ आयोजन सुनिश्चित करने को कहा है।

इगलास में होगा भव्य मुख्य आयोजन

जनपद का मुख्य और सबसे भव्य कार्यक्रम तहसील इगलास स्थित ‘प्रकाश कान्वेंट स्कूल’ में आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रातः 10:30 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में जिले भर के पत्रकार साथी एकत्रित होंगे। कार्यक्रम में प्रांतीय, मंडलीय और जनपद स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

पत्रकारिता के मूल्यों का होगा सम्मान

पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन द्वारा “स्व. बालेश्वर लाल पत्रकारिता सम्मान-2026” समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इसके तहत उन ग्रामीण पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दी है।

संस्थापक जी के विचारों पर होगी गोष्ठी

श्रद्धांजलि सभा के दौरान एक विशेष गोष्ठी का भी आयोजन होगा, जिसमें वक्ता स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के जीवन संघर्ष और ग्रामीण पत्रकारिता के प्रति उनके विजन पर प्रकाश डालेंगे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कहा, “संस्थापक जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके द्वारा रोपे गए संगठन के पौधे को एक विशाल वटवृक्ष बनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे अंतिम पंक्ति के पत्रकार के हितों की रक्षा करें।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!