चैयरमैन पद को भाजपा से टिकट के लिए छह दावेदारों ने किया आवेदन
खैर। कस्बा के अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित देव मंदिर पर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा की मौजूदगी में हुई। बैठक में चुनाव प्रभारी खैर व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने भाजपा से चैयरमैन पद के दावेदारों के आवेदन लिए।
बता दें कि खैर नगर पालिका की सीट सामान्य में हैं। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार को देखते हुए पार्टी से चैयरमैन पद की टिकट पाने के लिए दावेदारों में घमसान देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में दावेदार अपनी टिकट के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को दीपक शर्मा उर्फ अन्नू आजाद, पुरूषोत्तम गर्ग, अतुल गोयल, शकुन गौतम, मदन शर्मा, रामोतार शर्मा शर्मा समेत कुल लोगों ने अपनी दावेदारी के लिए नगर अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी को अपने आवेदन सौंपे हैं। वहीं 25 वार्डों में सभासद के लिए भी दावेदारों ने अावेदन दिए। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल,ओमप्रकाश कुशवाहा,अनमोल शर्मा,मोहित शर्मा,प्रमोद गर्ग,मोनू सहाय,आकाश शर्मा,श्रीकष्ण दिवाकर,ज्ञान प्रकाश शर्मा,ठा. अशोक सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।