रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

इगलास। क्षेत्र के गौंडा के अलीगढ़ मार्ग बड़ागांव स्थित जेएस पब्लिक स्कूल एवं एचआर इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का तथा चार पहिया वाहन चालते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से दुर्घटना की संभावना कम रही है। छात्र-छात्राएं पहले स्वयं यायायात के नियम को समझें, फिर आस-पास रहने वाले लोगों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर निरीक्षक कमलेश कुमार, एसआइ राम मेहर सिंह, रावेंद्र सिंह के साथ ही गजेंद्र कुमार, कुलदीप लवानिया आदि मौजूद रहे

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!