इगलास में अध्यक्ष पद के लिए रमा शर्मा ने किया नामांकन
अलीगढ़। नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत इगलास से अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान चेयरमैन की अनुज बधू व पुत्र बधू ने गाजे-बाजे के साथ नामांकन किया है। वहीं सदस्य पद के लिए चार वार्डों से छह प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं।

नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए रमा शर्मा पत्नी श्याम सुंदर शर्मा, डिंपल शर्मा पत्नी शिवम शर्मा नामांकन के लिए नंबरदार कंपाउंड से समर्थकों के साथ दाऊजी मंदिर पर दर्शन करके तहसील पर पहुंचे। नामांंकन करने के बाद निवर्तमान चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा ने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। वहीं सदस्य के लिए वार्ड एक से सीतादेवी पत्नी खजान सिंह, वार्ड दो से कुसुम देवी पत्नी राकेश कुमार, वार्ड पांच से सुधीर वर्मा पुत्र मोहनलाल वर्मा, वार्ड आठ से सतीश चंद्र पुत्र मुरारीलाल, वार्ड 15 से विमलेश कुमारी पत्नी प्रवेंद्र कुमार व अलकमर पत्नी अली हसन ने नामांकन किया है। बेसवां नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अभी कोई नामांकन नहीं हुआ है। बेसवां के वार्ड एक से साबिर पुत्र सद्दीक, वार्ड चार से रामवती देवी पत्नी सुशील, वार्ड पांच से इमामुद्दीन पुत्र कम्मू खान ने नामांकन किया है। नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही।