रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक व मोपेड की भिडंत, दंपती समेत चार घायल

गभाना। कस्बा में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने जीटी रोड पर बाइक व मोपेड में आमने- सामने भिडंत हो गई। हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।

बुलंदशहर के थाना अरनिया के गांव खुटेना निवासी सुरेंद्र कुमार गुरुवार दोपहर में पत्नी मधु के साथ मोपेड से गभाना से दवा लेकर गांव लौट रहे थे। तभी कस्बा में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने जीटी रोड पर सामने से आ रही बाइक की उनकी मोपेड से जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मोपेड सवार दंपती के अलावा बाइक सवार काशी मुक्ति निवासी कटरा व प्रदीप निवासी गभाना घायल हो गए। जबकि बाइक व मोपेड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर काशी मुक्ति की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!