रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रदेश में दंगों पर लगा अलीगढ़ का ताला- योगी आदित्यनाथ

– मुख्यमंत्री ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पद को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की जनसभा

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान स्थित कोहिनूर मंच पर नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद सदस्यों के पद को 11 मई को होने वाले मतदान के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूरा पांडाल जय श्री राम व मोद-योगी के नारों से गूंज उठा।सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर मुख्यमंत्री कोहिनूर मंच पर पहुंचे। जहां पर पार्टी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने फूलामाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले स्वतंत्रता सैनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में आज  दंगों पर अलीगढ़ का ताला लग गया है प्रदेश में कहीं भी दंगे नहीं हो रहे हैं, प्रदेश में गुंडे माफियाओं की आतंक फैलाने की हिम्मत नहीं है प्रदेश के गुंडा माफिया राज पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है आज व्यापारी व आम आदमी भयमुक्त होकर सीना तान कर चल रहा है । अलीगढ़ पूरे विश्व में तालानगरी के रूप में विख्यात है, ताला, तालीम और तहजीब अलीगढ़ की पहचान है, लेकिन कुछ जातिवादी और परिवावादी सोच के लोगों ने ताला कारोबार को बंद करने का काम किया। इन्हें तालीम और तहजीब से कोई मतलब नहीं था। यह तो लोगों को आपस में बांटो और राज करो की नीति से चलते थे। इन लोगों ने तुष्टीकरण के आधार पर जातियों को बांटा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में लोग युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ाते थे, और हमने उनके हाथ में लैपटॉप व टैबलेट पकड़ाए हैं। जिससे युवा शिक्षित होकर अपना भविष्य को संवारने में लगा हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एएमयू को जमीन दान दी, लेकिन वहां पर उनके नाम की शिलापट्टिका तक नहीं लगाई। लेकिन उनकी सरकार ने उनके नाम पर राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। जहां युवाओं को हर प्रकार की शिक्षा साथ स्किल डेवलपमेंट और रोजगार परक शिक्षा देने का कार्य किया जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की गई है। यहां बनने वाले शास्त्र गोले बारूद आदि सामग्री से सीमा पर सैनिक देश की रक्षा करेंगे। प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ के ताला उद्योग वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत बढावा देने का कार्य किया है। अलीगढ़ मैं ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की गई है जहां से व्यापारियों को अपना सामान लाने और ले जाने के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।आज प्रदेश के माफियाओं का सफाया हो गया है और प्रदेश में महोत्सव मनाया जाता है। पिछली सरकारो के कार्यकाल में व्यापारी त्रस्त थे। गुंडे माफिया व्यापारियों से चौथ मांगते थे। आज किसी की क्या मजाल जो व्यापारी से चौथ मांगना तो दूर उसकी तरफ आंखों को देख सकें। पिछली सरकारों में भेदभाव के साथ कार्य किया है चाहे वह सपा हो, बसपा हो या फिर कांग्रेस हो। भाजपा बिना भेदभाव के कार्य कर रही है । सपा, बसपा व कांग्रेस ने जाति के आधार पर लोगों को बांटने का काम किया, लेकिन भाजपा सरकार ने सिर्फ विकास पर काम किया। उन्होंने कहा कि जो पिछले 500 सालों में नहीं हुआ वह डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया, अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मथुरा-वृंदावन सज संवर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भारत पूरे विश्व में अकेला ऐसा देश हैं, जिसने कोरोना काल से लगातार तीन वर्ष से 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ दिया है। प्रदेश सरकार ने मात्र छह वर्ष में 14 लाख गरीबों को आवास दिलाने का काम किया, 2 करोड़ 61 लाख लोगों के शौंचालय बनवाए गए, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री में रसोई गैस कनैक्शन व सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। सरकार ने तय किया है कि दीपावली व होली पर भी गरीबों को फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाएगी। । मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीगढ़ वासियों पिछली बार जैसी गलती मत करना, यदि पिछली बार भाजपा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल जिता दिया होता तो आज अलीगढ़ की तकदीर और तस्वीर भी गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी व गोरखपुर की तरह होती। इस बार भाजपा के प्रत्याशी प्रशांत सिंघल समेत सभी नगर पालिका और नगर अध्यक्ष तथा सभासदों को अधिक से अधिक कमल के आगे मोहर लगाकर प्रचंड बहुमत से जिताने का कार्य करना।

विज्ञापन 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!