रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से गभाना नगर पंचायत का होगा सर्वांगीण विकास- सांसद

गभाना में भाजपा प्रत्याशी पुष्पलता के समर्थन में जनसंपर्क कर मांगे वोट

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले गभाना नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए चुनाव प्रसार में तेजी आ गई। सोमवार को सासंद, पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री ने जनसंपर्क कर अध्यक्ष पद को भाजपा प्रत्याशी पुष्पलता सिंह के समर्थन में वोट मांगे।

सांसद सतीश गौतम ने नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा करते हुए भाजपा प्रत्याशी पुष्पलता सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग भाजपा प्रत्याशी को वोट करें, ताकि पूरे नगर पंचायत में विकास की गंगा बह सके। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। जिससे देश और प्रदेश में विकास का पहिए बहुत तेजी से घूम रहा है। जनता का आर्शीवाद यदि नगर पंचायत गभाना में मिला तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और विकास की गति को और भी पंख लग जाएंगे। वहीं पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह ने रामपुर, श्यामपुर, मोरहना, गभाना में जनसंपर्क कर पुत्रवधु के समर्थन में वोट मांगे। पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, वरिष्ठ नेता चौ. कल्यान सिंह ने भी जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जनता किसी के बहकावे में नहीं आए, निडर होकर भाजपा प्रत्याशी को वोट करे। इस दौरान लोगों ने पुष्पलता सिंह को स्नेह एवं विजयश्री का भरोसा का दिया। इस दौरान चंडौस ब्लाक प्रमुख पति रेशमपाल सिंह, अजय कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, विजय सिंह, यशपाल सिंह संजू, डा. नबाब सिंह, राहुल सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!