रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे बाईपास पर चलती कार में लगी आग, कार चालक जिंदा जला, मां-बेटी ने कूदकर बचाई अपनी जान

गभाना। थाना क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर नगला नत्था के पास दौड़ती कार में अचानक से आग लग गई। कार में सवार मां बेटी ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कार चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना खुर्जा के मोहल्ला तरीनान निवासी 32 वर्षीय इमरान पुत्र हाफिज इमरहीम खुद की बैगनआर कार को भाड़े पर चलाते थे। रविवार को खुर्जा के मोहल्ला निवासी परवेज की पत्नी आबिदा उनकी गाड़ी को भाड़े पर लेकर अपनी बेटी शामिया को अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी में बीए एएलबी की एंट्रास परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गई। देर शाम को वह परीक्षा दिलाने के बाद खुर्जा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार तभी गभाना में हाईवे बाईपास पर नगला नत्था के पास पहुंची तभी कार में अचानक से आग लग गई। कार में पीछे सीट पर बैठी मां-बेटी ने जैसे-तैसे करके खिड़की खोलकर कूदकर अपनी जान बचाई।इमरान ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका, और सीट बैल्ट खोलने के साथ ही खिड़की को खोलने का प्रयास किया। तब तक गाड़ी में भीषण आग लग गई। जिसमें इमरान की गाड़ी में ही अंदर जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों व राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन तब तक चालक गाड़ी में अंदर जलकर पूरी तरह से कंकाल बन गया। जानकारी पर चालक व मां-बेटी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को गाड़ी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक चार बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!