तुम मेरा टारगेट हो, खूनं के आंसू रूलाऊंगा…
RPF दारोगा का ठेकेदार को धमकाने का ऑडियो हुआ वायरल
अलीगढ़। अलीगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक दारोगा का सोशल मीडिया पर ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। ऑडियों में दारोगा फोन पर एक ठेकेदार को धमका रहा है, साथ ही वह ठेकेदार के साथ गाली- गलौज भी कर रहा है।
ठेकेदार को धमकाने का वायरल हो रहा ऑडियो अलीगढ़ के सहायक सुरक्षा कार्यालय में तैनात दरोगा डीपी सिंह का बताया जा रहा है। जिसमें वह ठेकेदार को खून के आंसू रुलाने की बात बोल रहा है। ऑडियो में दारोगा गाली देते हुए कहता है कि तुम्हारी ठेकेदारी को चलने नहीं देंगे। ठेकेदार दूसरी तरफ से नमस्ते सर बोलता है। उधर से दारोगा नमस्ते बोलता है और कहता है कि तुम्हीं हमारे टारगेट पर हो और कोई है नहीं। आज तो तुम बच गए, स्टेशन पर खड़े मुझे दिखे थे। ठेकेदार बोलता है कहां? तो दारोगा बोलता है सोमना में लेकिन तुमसे मिलन नहीं पाया। अब तो मेरे टारगेट पर तुम ही हो, खूंन के आंसू रूलाऊंगा, बेटा घबरा मत। यह सारा मामला अवैध वसूली से जुड़ा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दारोगा की ऑडियो वायरल होने के बाद दादरी के पोस्ट कमांडर (इंस्पेक्टर) एसके वर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। वह मामले की जांच करने के लिए शाम को अलीगढ़ भी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि दारोगा की वायस रिकॉर्ड कराई जाएगी, जिसके बाद दोनों आवाजों को मिलाया जाएगा। जिससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा कि ऑडियों किसकी है और इसमें कितनी सच्चाई क्या है।