पर्यावरण का संरक्षण, मानव जीवन का आधार- अभिमन्युराज सिंह
गभाना। नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ता प्रदूषण और कम होते जंगल हमें संकेत दे रहे हैं कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रकृति व पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान सिंगल यूज प्लाटिक पहुंचा रही है। प्लाटिक की थैलियों का उपयोग बढ़ गया है। वर्तमान समय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए। प्रदूषित पर्यावरण मानव समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है। पर्यावरण संरक्षण से तात्पर्य पर्यावरण की सुरक्षा से है। वृक्ष वनस्पतियों का मानव जीवन में विशेष महत्व है। प्रकृृृति मानव जीवन का आधार है। मानव इसके महत्व और उपयोग को न समझते हुए उपेक्षा कर रहा है। व्यक्तिगत लाभ में इसका लगातार दोहन हो रहा है। यही कारण है कि पर्यावरण मानव के लिए खतरनाक होता जा रहा है। दूषित पर्यावरण मानव के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ तमाम बीमारियों से ग्रसित कर रहा है। हमें समझना होगा की स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना है तो हमें प्राकृति के अनुरूप चलना होगा। प्रकृति का संरक्षण करना होगा। पौधारोपण करना होगा। तब हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा। हमें शुद्ध ऑक्सीजन भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के उपहार है। आज पूरी दुनिया पर्यावरण के संरक्षण की बात कर रही है। हमें पौधारोपण करना होगा। जिससे शुद्ध हवा एवं ऑक्सीजन मिल सके। इस दौरान चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने मौजूदा लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र ठाकुर, प्रशांत सारस्वत, विक्रम सिंह, पिंटू सिंह, बिजेंद्र सिंह, शुभम सिंह, लिपिक नवीन कुमार, दीपक कुमार, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।