रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बलिदानी नरेश सनिसनिवार की 24वीं पुण्यतिथि मनाई

गौंडा। क्षेत्र के गांव छोटी बल्लम में कारगिल की लड़ाई में बलिदान हुए नरेश सनिसनिवार की 24वीं पुण्यतिथि हवन यज्ञ करके मनाई गई। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी नत्थी सिंह ने कहा कि नरेश द्वारा एक इतिहास रचा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उसकी प्रेरणा से युवाओं में और जोश जागृत हुआ और देश की सेवा के लिए फौजी की नौकरी करने के लिए गए। पूर्व जिला महामंत्री गनेशीलाल बघेल ने कहा नरेश ने पीठ नहीं दिखाई थी। उसे पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा अत्यधिक यातना दी। माता-पिता एवं पत्नी को भी इस मौके पर शाल उढाकर सम्मानित किया। आयोजक मनोज फौजदार ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह फौजदार, रूपवती देवी, कल्पना देवी, पप्पू चौधरी, मंडल अध्यक्ष हृदेश चौधरी, शिवकुमार चौधरी, मंडल महामंत्री सुरेंद्र कुमार अटल, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, गोपाल शर्मा, संतोष चौधरी, संघ नगर प्रमुख संतोष माधव, महेंद्र सिंह प्रधान, छत्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, ढक्कन सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, संतोष गुप्ता, राममूर्ति गुप्ता, ओमवीर सिंह आदि थे।

पुराने विवादों में ब्लाक प्रमुख ने कराया समझौता

गौंडा। क्षेत्र के गांव बेलोठ में बृजेश सिंह उर्फ बाबा एवं अजय चौधरी प्रधान के बीच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसे ब्लाक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह के द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के बाद सहमति से फैसला कर दिया। जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट हुए और गले मिलकर मिठाई खिलाई। वहीं गांव पचावरी के सुरेंद्र सिंह एवं मुकेश कुमार के बीच भी 2009 से जमीन का विवाद चल रहा था। ब्लाक मुख्यालय पर बैठकर विवाद को खत्म कराया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा क्षेत्र में अमन चैन शांति भाईचारा हमेशा बना रहना चाहिए। जिससे क्षेत्र तरक्की करेगा छोटे-छोटे मसलों में फैसले होंगे तो लोग उन्नति करेंगे। इन दोनों कार्यों की क्षेत्रीय लोगों के द्वारा प्रशंसा की कहा के छोटे-छोटे मामले इसी तरह से समाप्त होने चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश चौधरी, मुकेश गौतम, सेंपी चौधरी, शिव चौधरी, रिंकू चौधरी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!