रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

NPS- निजीकरण भारत छोड़ो रथ यात्रा का टोल प्लाजा पर हुआ जोशीला स्वागत

– देर शाम पहुंची रथ यात्रा के अलीगढ़, एटा व कासगंज के शिक्षक कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

– पुरानी पेंशन बहाली न होने तक हर कुर्वानी देने का लिया संकल्प

गभाना। NPS- निजीकरण भारत छोड़ा रथ यात्रा दूसरे चरण में उत्तराखंड के रूड़की से प्रारंभ होकर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़ गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि जनपदों के रास्ते होती हुई बुधवार की देर शाम को अलीगढ़ जनपद की सीमा में प्रवेश किया। यहां गभाना टोल प्लाजा पर प्रदेश संगठन मंत्री अटेवा डा. भूरी सिंह व मंडल अध्यक्ष अटेवा दिनेश कुमार के नेतृत्व में अलीगढ़, कासगंज, एटा के विभिन्न शिक्षकों के अलावा ग्रामीण कर्मचारी संघ, डिप्लोमा फाॅर्मासिस्ट एसोशिएसन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलमालाओं से जोरदार से स्वागत किया।



यात्रा में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू ने मौजूदा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन शिक्षक एवं कर्मचारियों का संवैधानिक हक है, इसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्​देनजर यह वर्ष पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के लिहाज से अंत्यत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अगर पुरानी पेंशन 2024 से पहले बहाल नहीं हुई तो देश के 90 लाख शिक्षक -कर्मचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और पुरानी पेंशन बहाली वाली सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज देश के पांच राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व झारखंड में पुरानी पेंशन की व्यवस्था बहाल हो चुकी है। अब वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल होकर रहेगी। बस जरूरत है तो सही दिशा एवं सही नेतृत्व में अपने संघर्ष को आगे बढ़ाने की। इस दौरान मौजूदा शिक्षक व अन्य कर्मचारियों ने पुरानी बहाली के लिए अटेवा/NMOPM के अह्वान पर तन-मन-धन से आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अलीगढ़ राम ध्यान यादव जिला अध्यक्ष कासगंज, योगेश कुमार जिला अध्यक्ष एटा ,ओमेन्द्र प्रताप सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजमोहन वार्ष्णेय, जिला मंत्री मुकेश कुमार गुप्ता, सुभाषचंद्र, महेंद्र सिंह, नीरज पाठक, गोपाल शुक्ला, प्रमोद कुमार सिंह, सौरभ मिश्रा, बृजेश राजपूत, डा. नंदलाल सिंह, आरजू पांडे, राजेश पाठक, प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!