रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डीजे पर डांस पर हुआ बवाल, सात फेरों से पहले दुल्हन पहुंची अस्पताल

– लोधा क्षेत्र के जगतपुर में अकराबाद से आई थी बारात

– आरोप : पड़ोसियों ने शराब के नशे में धुत होकर घराती और बारातियों से की मारपीट

– जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

– देर रात शादी की रस्में पूरी करने का सिलसिला जारी

अलीगढ़। थाना लोधा क्षेत्र के जगतपुर गांव में मंगलवार को आई बरात में डीजे पर डांस कर रहे बराती और घरातियों के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर डाली। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। बीच-बचाव के दौरान दुल्हन समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को नेहरा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर देर रात समाचार लिखे जाने तक शादी की रस्में पूरी किए जाने का सिलसिला जारी है था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार जिले के थाना अकराबाद क्षेत्र के कटहरा आलमपुर गांव निवासी जगबीर की बरात लोधा क्षेत्र के जगतपुर निवासी चंदन सिंह की बेटी प्रीति को ब्याहने पहुंची थी। बारात के स्वागत सत्कार के बाद स्टेज प्रोग्राम आदि की तैयारी चल रही थी। पांडाल में लगे डीजे पर बराती और घराती डांस कर रहे थे। आरोप है कि तभी चंदन सिंह के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग जो शराब के नशे में धुत थे वहां आ गए और डांस करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से बराती और घराती के साथ मारपीट शुरू कर दी इससे वहां अफरा- तफरी मच गई। इसी बीच हाथों में मेहंदी सजाए हुए बैठी दुल्हन प्रीति को पिता और भाइयों के साथ मारपीट होने की जानकारी मिली तो वह बीच-बचाव कराने के लिए मौके पर आ गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने प्रीति के साथ भी मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई। थाना प्रभारी लोधा ब्रह्म प्रकाश के अनुसार मारपीट में दुल्हन प्रीति के अलावा पिता चंदन सिंह,भाई बलदेव, बहन बबीता समेत छह लोग हुए हैं, जिन्हें उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष दुल्हन के भाई बलदेव ने तहरीर दी है जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । ने बताया कि पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शादी की रस्मों को पूरा कराने के लिए देर रात तक दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग जुटे हुए थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!