शादी करने के लिए युवती का किया अपहरण
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व शादी के लिए बहला-फुसला कर युवती का अपहरण करके ले जाने की घटना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक व्यक्ति का कहना है कि 21 मई को बेटी घर से नौहरे पर पशुओं को चारा डालने गई थी। इसी दौरान गांव के ही तुलसी, प्रदीप, मुकेश व कृष्णा बेटी को बहला फुसलाकर शादी करने के लिए अपहरण करके ले गए। आरोप है कि एक आरोपित द्वारा फोन करके धमकी दी गई है कि वह बेटी का अपहरण करके ले गया है जो कुछ भी करना हो कर ले। इस फोन के बाद पीड़ित पिता बेटी को तलाश कर रहा है किंतु कहीं पर जानकारी नहीं मिली है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए छानबीन की जा रही है।
दबंगों ने घर में घुसकर दंपती काे पीटा
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में एक दंपत्ति के साथ घर मेंं घुसकर मारपीट करने दस दिन पूर्व की घटना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दिनेश चंद्र गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता का कहना है कि 11 जून को गांव के ही भूरा, अन्नू, सोमेश, शिवचरन, मुकेश व पुनीत ने रास्ते में मारपीट की। इनसे किसी भी प्रकार बचकर घर पहुंचा तो पीछे-पीछे उक्त आरोपित भी उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आई पत्नी मोनिका से भी मारपीट की जिससे उनके चोटें आई हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।