रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मंगलायतन विवि में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने दीप प्रज्वलित करके किया। आयोजन में एनएसएस, रेडियो नारद व आयुर्वेद कॉलेज का सहयोग रहा।
कार्यक्रम संयोजक योग शिक्षिका भावना राज ने सभी शिक्षक, विद्यार्थियों, कर्मचारियों आदि को योग कराया। उन्होंने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए योग बहुत आवश्यक है। योगाभ्यास के दौरान भ्रामरी, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम कराए गए। डा. अशोक उपाध्याय ने अभार व्यक्त किया। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डा. नियति शर्मा, डा. सोनी सिंह, सुखपाल सिंह, लव मित्तल का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी वीरेशम, प्रो. जयंतीलाल जैन, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राजपूत, डा. सिद्धार्थ जैन आदि ने प्रतिभाग किया। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!