जब ट्रेनों का अचानक हुआ आवगमन प्रभावित, मचा हड़कंप
- रेलवे ट्रैक पर पलटी बालू से भरी ट्रैक्टर-टॉली
अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर अलीगढ़ जंक्शन व महरावल रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। RPF की टीम मौक पर पहुंच गई और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक के खिलाफ रेलवे अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
RPF पोस्ट कमांडर इंस्पेेक्टर राजीव वर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर को महरावल व अलीगढ़ जंक्शन के मध्य बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का ओवर लोड होने के चलते पहिए धंस गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलवे की दीवार को तोड़ते हुए तीसरी लाइन पर पलट गई। रेलवे ट्रैक पर बालू बिखर जाने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम और रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना पर RPF के ASI रणवीर सिंह, विनोद नागर और अन्य टीम मौके पर पहुंच गई। RPF ने आरोपी चालक सिंट पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी रतरोई, गंगीरी को गिरफ्तार उसके खिलाफ भी रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक से बालू को हटवाकर ट्रेनों का आवागमन सुचारू कराया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से दीवार टूटने के चलते रेलवे को करीब 9 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 