नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइक को चला रहा था युवक, पुलिस ने भेजा जेल
अलीगढ़। जवां थाना पुलिस ने चोरी की बाइक काे नंबर प्लेट बदलकर चला रहे युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाद पिछले दिनों जवां से चोरी की गई थी।
इंस्पेक्टर जवां श्रव्या गोयल ने बताया कि थाना पुलिस बुधवार रात्रि में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रही थी। तभी उन्हें एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम दामोदर पुत्र श्याम सुंदर निवासी अहेरिया मोहल्ला, जवां बताया। उससे बाइक से जुड़े कागजात मांगे तो वह सकपका गया। आरोपी ने बताया कि उसने बाइक को पिछले दिनों कस्बा से चोरी किया था और नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।