आखिर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करने क्यों मजबूर हुए भाकियू के पदाधिकारी?
गभाना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) पदाधिकारियों ने गुरुवार को गभाना टोल प्लाजा पर किसानों की गाड़ियां फ्री न निकालने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। बाद में टोल प्रबंधन ने किसान नेताओं की गाड़ियों को मैसेज के माध्यम से फ्री निकलवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर गुस्साएं किसान नेता शांत होकर लौट गए। किसानों के प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में थाना पुलिस फोर्स भी टोल प्लाजा पर मौजूद रहा।
यूनियन का कार्ड दिखाने के बाद भी गाड़ियां न निकालने से नाराज थे किसान नेता
भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश सचिव गुलजार बापू, मंडल अध्यक्ष विमल सिंह तौमर व तहसील अध्यक्ष वीरकरण फौजी के नेतृत्व में दर्जनों किसान व पदाधिकारी शुक्रवार को एकत्रित होकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि भाकियू के पदाधिकारियों की गाड़ी को कार्ड दिखाने व गाड़ी पर स्टीकर लगा होने के बाद भी टोलकर्मी फ्री नहीं निकालते हैं। कई कई बार तो टोलकर्मी अभद्रता पर उतर आते हैं। कई बार टोल प्रबंधन ने किसानों से वार्ता कर गाड़ियों को फ्री निकलवाने का आश्वासन भी दिया गया है, बाबजूद उन्हें अनावश्य परेशान किया जाता है। उन्होंने किसानों की गाड़ियों को फ्री निकलवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान न किया गया तो भाकियू उग्र आंदोलन करेगा।
जिस पर प्रोजेक्ट मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग पीली पट्टी की कॉमर्शियल गाड़ियों को यूनियन का नाम लेकर निकालते हैं, साथ ही यूनियन का फर्जी कार्ड दिखाकर टोलकर्मियों के साथ अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। जिस पर किसान नेताओं ने यूनियन का फर्जी कार्ड व कॉमर्शियल गाड़ियों को कतई टोल से न निकलने दिया। जिस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने मैसेज के माध्यम से किसानों की गाड़ियों को फ्री निकलवाने का आश्वासन दिया। जिस पर किसान शांत होकर लौट गए। किसानों के प्रदर्शन को लेकर इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह व इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर मौजूद रहे।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान, बाबा सरपंच, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, मंडल सचिव भोला चौधरी, मंडल मीडिया प्रभारी मुस्तकीम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष पकंज शर्मा, नगर अध्यक्ष बबलू अली, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।