रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रेन की चपेट में आने वाली महिला की हुई शिनाख्त, बिसारा गांव की थी मृतका 

गभाना। दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को सोमना स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। शनिवार को महिला के परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक महिला की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

बता दें कि शुक्रवार को सोमना रेलवे स्टेशन पर एक महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी गोरखपुर से दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई थी। हादसे में महिला का शरीर क्षति विक्षत हो गया था और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए थे। सूचना पर पहुंची GRP ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार को सोशल मीडिया व अखबारों पर खबर पढ़ने के बाद परिजन मोर्चरी पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मृतक महिला की शिनाख्त खैर थाना क्षेत्र के गांव बिसारा की 48 वर्षीय कमलेश देवी पत्नी भूपेश के रूप में कर ली। परिजनों के अनुसार कमलेश देवी हाथरस में अपनी बहन के यहां पर दवा लेने गई थी। जहां से वह शुक्रवार को HAD पेसेंजर ट्रेन से सोमना आई थी। वह गांव जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। कमलेश देवी तीन बेटी व दो बेटों की मां थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!