रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अखिलेश यादव सभी वर्गों के नेता : अर्जुन ठाकुर 

इगलास : समाजवादी पार्टी के घंटरबाग इगलास स्थित कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50 वा जन्मदिन पूर्व जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कैंप कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन के लिए हवन का आयोजन किया तदोपरांत मिष्ठान वितरण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा अखिलेश यादव सभी वर्गों के सर्वमान्य नेता है उन्होंने अपने शासनकाल में जितना विकास किया उसे आज तक जनता याद करती है। उन्होंने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं, व्यापारियों व सवर्णों सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया इसलिए उन्हें जनता विकास पुरुष के नाम से जानती है। पूर्व महानगर उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी मुकेश वशिष्ठ ने कहा के अखिलेश यादव ने जो ऐतिहासिक फैसले लिए वह सभी मुख्यमंत्रियों के लिए नजीर बन गए हैं। अखिलेश यादव ने विद्यार्थियों के लिए जितनी योजना चलाई उतना आज तक कोई मुख्यमंत्री नहीं चला पाया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष एसएसी प्रकोष्ठ डा. सत्यप्रकाश ने  पूर्व मुख्यमंत्री को दलितों का सबसे सबसे बड़ा हमदर्द बताया। इस मौके पर पूरन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीरज कुमार, बॉबी त्यागी, कालू पंडित, शिखर तोमर, आयुष ठाकुर, शालू पंडित, वंदना सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित थे

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!